मेरठ, मार्च 13 -- बुधवार को आर्मी क्षेत्र में कार से घूम रहे युवक को जवानों ने रोक लिया। चेकिंग के दौरान उसके पास से आर्मी का फर्जी आईकार्ड मिला। जवानों ने उसे थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। बुधवार देर रात सरधना क्षेत्र के गांव कुलंजन निवासी रविंद्र कार से आर्मी क्षेत्र में घूम रहा था। आर्मी के जवानों ने चेकिंग के दौरान कार को रोक लिया। तलाशी ली तो कार के अंदर से एक आर्मी का फर्जी आईकार्ड मिला। पूछताछ करने पर वह कुछ नहीं बता पाया। जवान उसे लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके चाचा नरेंद्र आर्मी से रिटायर्ड हैं, वह कंकरखेड़ा बाईपास पर रहते हैं। वह कार्ड उसके चाचा का था। पुलिस ने रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और गुरुवार को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...