युवक के जान देने के मामले में दो के खिलाफ तहरीर
देवरिया, अगस्त 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगर पंचायत बैतालपुर के गांधी नगर वार्ड नंबर 13 निवासी युवक ने सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दिया। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ गौरीबाजार थाने में तहरीर दी गई।मृतक के पिता अजय बरनवाल ने तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र रितेश बरनवाल ने व्यवसाय के लिए सदर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये तथा बैतालपुर के एक व्यक्ति से 35 हजार रुपये उधार लिया था। रितेश समय से ब्याज देता था। कुछ दिन पूर्व से पैसे को चक्रवृद्धि ब्याज की दर से जोड़कर दोनों लोग पैसा मांगने के लिए दबाव बनाने लगे।साथ ही रितेश से मिलकर व फोन पर धमकी देने लगे। इसकी जानकारी अपने भाई को दी। 31 जुलाई की शाम को रितेश औराचौरी व रूच्चापार के बीच पहुंचा था कि दोनों लोग पहुंचे और लात-मुक्के से मारेपीटे। उनकी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.