रुद्रपुर, मार्च 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दक्ष चौराहा स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक युवक चौमंजिला भवन की छत पर चढ़ गया। उसने वहां से कूदने की धमकी दी। इससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गुरुवार को हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, छत का मुख्य द्वार लोहे के गेट से बंद था और अंदर से कुंडी लगी हुई थी। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। गृहकलह के चलते वह नशे की हालत में आत्महत्या की धमकी दे रहा था। पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने लोहे के गेट की कुंडी तोड़कर छत पर प्रवेश किया। पुलिस को देखते ही युवक आक्रोशित हो गया और हमला करने की कोशिश करने लगा। फायर कर्मियों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.