कौशाम्बी, फरवरी 25 -- मंझनपुर। मंझनपुर के जियापुर निवासी विजय सिंह पुत्र जगदीश सिंह को गांव के ही लवकुश कुमार पुत्र गोविंद प्रसाद ने जान से मारने की धमकी दी है। विजय सिंह का आरोप है कि 20 फरवरी को लवकुश अपने चार अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो से आया। दरवाजे पर चढ़कर लवकुश ने जमकर गाली-गलौज की। साथ ही उसके चीथड़े उड़ा देने की धमकी दी। धमकी देकर लवकुश चला गया है। इससे पूरा डरा व सहमा हुआ है। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने विजय सिंह की तहरीर पर लवकुश व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.