रुडकी, मार्च 12 -- लक्सर, संवाददाता। नगला खिताब गांव में एक युवक के घर पर गोली चलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि नगला खिताब गांव निवासी गौरव चौधरी का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर पहले भी उनके बीच झगड़ा हो चुका है। बताया गया कि इसी रंजिश के चलते नौ मार्च को कुछ लोग उनके घर पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे परिवार में दहशत फैल गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...