छपरा, मई 6 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मानपुर के पास अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक के गले से झपट्टा मार सोने की चेन उड़ा ली।जानकारी के अनुसार अवतारनगर थाना क्षेत्र के पचपटिया का अभिषेक कुमार बाइक पर अपनी मां को बैठा कर दरियापुर जा रहा था। इस बीच मानपुर के समीप फोरलेन सड़क पर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसकी बाइक रुकवा दी।

अपराधियों का पीछा फिर उसके गले से झपट्टा मार कर सोने की चेन खींच कर सोनपुर की तरफ आराम से फरार हो गए। युवक व अन्य लोगों ने अपराधियों का पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद पीड़ित युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन कर रही है। शादी की नीयत से युवती को भगाया,केस दर्ज दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी की नीयत से युवक भगा ले गया।

युवती का अपहरण जानकारी के अनुसार युवती दि...