युवक के गले में फंस गया मछली का सिर, सांस लेने में हो रहा था भयंकर दर्द; फिर.
चाईबासा, जून 1 -- झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को 32 वर्षीय एक व्यक्ति की जान उस समय सांसत में फंस गई जब उसके गले में मछली का सिर फंस गया। हालांकि चिकित्सकों ने समय पर सर्जरी कर उसे बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनुआ क्षेत्र के निवासी चंपई गगराई को खाना खाते समय मछली का सिर गले में फंस जाने के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई गई और वह खतरे से बाहर है। अधिकारियों ने बताया कि गगराई मछली का टुकड़ा निगल नहीं पा रहा था और उसे सांस लेने में समस्या हो रही थी। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचने के लिए उन्हें लगभग 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन वार्ड में पहुंचते ही, कान-नाक-गला विशेषज्ञ एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.