प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- कुंडा, संवाददाता। ससुराल में युवक के खुदकुशी करने में उसकी मां ने पत्नी, साली और साढ़ू के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। घटना के समय मृतक की पत्नी भी मायके में ही थी। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटा रही है। प्रयागराज के होलागढ़ के चम्पारण का पुरवा निवासी प्रभाषचन्द्र तिवारी के बेटे सुधाकर तिवारी उर्फ प्रियम की शादी दो वर्ष पूर्व अंधराय की सराय कोर्रही बाघराय निवासी अंतिमा के साथ हुई थी। दो बेटियां होने के बाद अंतिमा अपने पति से विवाद करने लगी तो उसकी सास सुशीला अपने पति के पास चली आई। इसके बाद अंतिमा पति से विवाद कर मायके चली आई। 16 मार्च को सुधाकर अपनी ससुराल आया और जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद ही परिजन पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने मृतक की मां मंजुला देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.