गोरखपुर, फरवरी 21 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए तहरीर में महिला ने बताया कि शुक्रवार को तीन बजे भोर में अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। तभी गांव के ही राजकुमार बुरी नीयत से पास आकर सो गया। उसके साथ गलत हरकत करने लगा और दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर हाथापाई करने लगा और कहा कि शोर मचाने पर बच्चे की हत्या करने की धमकी दी। शोर मचाया तो परिवार और गांव के लोग इकट्ठा हो गए इसके बाद उसकी जान बची। डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.