लखनऊ, जुलाई 8 -- लखनऊ। सरोजनीनगर में साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से 94 हजार रुपए निकाल लिए। मूल रूप से रायबरेली के महाराजगंज निवासी चंद्रभान पासी का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। साइबर जालसाज ने उनके खाते से कई बार में 94 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने सरोजनी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। -----------फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने की धमकी दीलखनऊ। गोमती नगर में युवती ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बात करने का दबाव बनाया। मना करने पर ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी दी। गोमती नगर इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मूल रूप से मैनपुरी निवासी युवती ने बताया कि फरवरी से परिजनों, परिचितों से उसके नाम पर फेसबुक पर फर्जी आईडी का पता चला। पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की। इसी दौरान उसके पास अजरुद्दीन...