युवक के खाते से 80 हजार रुपये उड़ाए, केस दर्ज
मुरादाबाद, जून 19 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवक के खाते से 80 हजार रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। युवक ने दावा किया कि उसने खाते के संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं दी है। पीड़ित की शिकायत पर मझोला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है। थाना मझोला के मोहल्ला मिलन विहार निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बैंक खाता एसबीआई की पीली कोठी ब्रांच में है। पीड़ित के अनुसार बीते दिनों उसने फोन पे पर अपना बैलेंस चेक किया तो पता चला खाते से 80 हजार रुपये गायब हैं। पीड़ित के अनुसार उसने बैंक में जाकर स्टेटमेंट निकाला तो पता चला कि 26 मई 2026 को उसके खाते से 80 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़ित ने दावा किया कि उसके पास कोई कॉल नहीं आई और न ही कोई ओटीपी किसी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.