सोनभद्र, मार्च 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक युवक के खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 44999 रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राबर्ब्ट्सगंज नगर के अखाड़ा मोहाल वार्ड नंबर-16 निवासी देवेन्द्र प्रसाद पाठक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 12 मार्च को उनके इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते से बिना अनुमति के तीन बार में कुल 44999 रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया गया। पीड़ित ने तत्काल बैंक और पुलिस को सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.