रांची, अगस्त 22 -- रांची। हटिया निवासी रजत यादव के खाते से साइबर अपराधियों ने 43 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में युवक ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रजत कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त को उनसे साइबर अपराधियों ने धोखे से जानकारी लेकर खाते से 43 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद वह साइबर क्राइम थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...