पटना, जनवरी 31 -- साइबर बदमाशों ने बाढ़ के एक युवक के खाते से 2.39 लाख रुपए की निकासी कर ली। पीड़ित ने न तो किसी तरह की मोबाइल पर जानकारी दी और न हीं ओटीपी भेजे। उसके बावजूद खाते से पैसे निकल गए। उन्होंने जब इसकी जानकारी लेने बैंक पहुंचे तो वहां बातया गया कि यूपीआई के जरिए पैसे की निकासी दो दिनों में तीन बार में की गई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाने में की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...