सोनभद्र, जून 10 -- बीजपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में पैसा वापस कराया। थाना क्षेत्र के ग्राम नेमना निवासी जियानन्द पुत्र दशरथ के साथ अज्ञात साइबर ठगों ने 2000 रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दी। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजपुर थाना की साइबर टीम ने सक्रियता दिखाई और पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर तत्काल कार्यवाही करते हुए ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया। टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंक से पत्राचार किया, जिसके फलस्वरूप 09 जून 2026 को पीड़ित की पूरी धनराशि उसके मूल बैंक खाते में वापस आ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...