युवक के खाते में वापस कराए गए 39,900 रुपये
उन्नाव, जुलाई 1 -- उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस टीम ने साइबर ठगी का शिकार हुए युवक के खाते में ठगी की पूरी धनराशि 39,900 रुपये वापस कराई है। 9 फरवरी 2026 को शहर के गदनखेड़ा निवासी सोनू दीक्षित पुत्र भोला दीक्षित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि एक व्यक्ति ने रिश्तेदार बनकर मदद मांगने के नाम पर फोन पे के माध्यम से उनसे 39,900 रुपये की साइबर ठगी कर ली थी। मामले में सदर कोतवाली की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की गई धनराशि को ट्रेस किया और बुधवार को पूरी रकम आवेदक के बैंक खाते में वापस करवा दी। यह भी पढ़ें- साइबर थाना ने तीन पीड़ितों के 1.89 लाख कराए वापस धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.