युवक के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला
बांदा, मई 27 -- बांदा। गाली गलौज का विरोध करने पर पांच लोगो ने युवक के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। अतर्रा थाना क्षेत्र के दिखितवारा गांव के मजरा सताउवा पुरवा निवासी राजेद्र पुत्र जागेश्वर मंगलवार की शाम घर जा रहा था। तभी पुरानी रंजिस को लेकर अमर, भूरी, गीता,उषा, अजय, ने उसे अपने दरवाजे पर रोग लिया और गाली गलौज करने लगा। बिरोध करने पर उसे ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- उलाहना देने पर दबंगों ने की मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.