लखनऊ, अगस्त 2 -- एसजीपीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने युवक के चेहरे की पुरानी चोट के कारण धंसी हुई आंख के पास की टूटी हड्डी का सफल ऑपरेशन किया है। युवक की आंख की बनावट व रोशनी सुरक्षित होने के साथ चेहरे पर कोई निशान भी नहीं पड़ा। डॉक्टरों ने युवक की छुट्टी कर दी है। डॉक्टरों का दावा है कि प्रदेश की यह पहली उन्नत ऑर्बिटल वॉल रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी है। इस सर्जरी में आधुनिक नेविगेशन तकनीक और 3डी इम्प्लांट का उपयोग किया है। एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। एसजीपीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के डॉ.भरत शुक्ला के मुताबकि गोरखपुर निवासी 30 वर्षीय युवक को एक वर्ष पहले सड़क हादसे में चेहरे पर चोट लगने से बाईं आख के पास हड्डी ट...