लखनऊ, मार्च 7 -- इटौंजा फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो सवार दबंगों द्वारा उसे अपहरण करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीन आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में महिंगवा निवासी शिवम यादव उर्फ प्रदान और दिवाकर यादव शामिल है। इस मामले में 24 फरवरी को इटौंजा पुलिस ने शैलेश, राहुल यादव और सुमित सिंह को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा था। पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में प्रयोग की गई स्कार्पियो बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सीतापुर स्थित अटरिया के बेरसापुर निवासी अरुण कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीती 23 फरवरी को छोटा भाई आलोक सिंह किसी काम से बाइक से दोस्त शानू पांडे संग लखनऊ जा रहा था। दोनो लोग इटौंजा फ्लाईओवर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.