युवक के अपहरण के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, जुलाई 12 -- युवक का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजन गुर्जर को मेडिकल पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सात जून को शास्त्रीनगर निवासी संजीव त्यागी ने बताया था कि उनका 22 वर्षीय बेटा केशव दोस्त आर्यन के साथ बाइक से जागृति विहार स्थित राजस्थान स्वीट्स के पास से गुजर रहा था। आरोप है कि रात में राजन गुर्जर अपने साथियों के साथ पहुंचा और केशव का अपहरण कर ले गया। तहरीर में बेटे की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई गई थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रिंग रोड से राजन गुर्जर निवासी जागृति विहार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राजन गुर्जर पर मेडिकल, नौचंदी और भावनपुर थानों में लूट, अपहरण, हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.