नोएडा, जून 8 -- नोएडा गौरव भारद्वाज। सेक्टर-16 स्थित जेजे कॉलोनी से डेढ़ माह पूर्व लापता हुए युवक के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक की मां ने रिश्ते के नाती पर अपहरण का संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता बासमती ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल को उनका 35 वर्षीय पुत्र जुगेश संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उन्हें जानकारी मिली है कि रिश्ते का नाती सूरज उनके पुत्र जुगेश से रंजिश रखता है। उसने कई बार धमकी भी दी थी। उन्हें संदेह है कि आरोपी सूरज ने ही उनके पुत्र का अपहरण किया है और वह उसके साथ कोई अनहोनी घटना घटित कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...