पीलीभीत, जून 4 -- पीलीभीत। एक जून को हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अपने बेटे के अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गजरौला पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम नवदिया सुल्तानपुर निवासी अमनदीप कौर पत्नी कुलवीर सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमे कहा गया कि एक जून की शाम करीब पांच बजे उनके घर पर एक छोटी पार्टी चल रही थी। इसी दौरान रनजोत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी ग्राम बरीवरा थाना बंडा जनपद शाहजहांपुर, कुलबीर सिंह निवासी नवदिया सुल्तानपुर, गुरनाम सिंह उर्फ गामा निवासी ग्राम माधौपुर थाना घुंघचाई, सत्येंद्र सिंह निवासी पूरनपुर तथा 15 से 20 अज्ञात लोग वाहनों से उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- फायरिंग प्रकरण : 13 के खिलाफ मुक...