रामपुर, अप्रैल 3 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलीनगर जागीर निवासी एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जबकि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। गांव निवासी मोहम्मद नूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा मोहम्मद हाशिम 31 मार्च की रात करीब सवा नौ बजे से लापता है। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।पीड़ित पिता का आरोप है कि उनके बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है। वहीं पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाल संजीव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.