बक्सर, मार्च 6 -- पेज तीन के लिए ---- कार्रवाई युवक को हथियार के बल पर घेरकर सुनसान जगह पर लेकर चले गए पुलिस ने एक आरोपित छोटक सिंह उर्फ गोपाल सिंह को पकड़ लिया है ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। सीमावर्ती जवहीं दियर गांव के पास से एक युवक के अपहरण का असफल प्रयास किया गया। घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस द्वारा उसे सकुशल बरामद कर दिया गया। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है। यह मामला भी सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से ही जुड़ा बताया जा रहा है। इसमें नगर पंचायत के अनिकेत कुमार गुप्ता उर्फ मनीष पिता स्व. रमाशंकर गुप्ता ने आरोप लगाया है कि होली के एक दिन पहले वह शाम में अपने पुराने घर जवहीं दियर गया था। वहां से शाम 6:00 बजे वापस लौटते समय बलिया जिला के हल्दी थाना क्षेत्र के जवही दियर गांव के नामजद आरोपित हथियार के बल पर घेरकर उस...