मधुबनी, फरवरी 27 -- लदनियां,निज संवाददाता। थाना स्थित बेलाही पंचायत के मनहरवा गांव के युवक रंजन सदाय उर्फ छोटू सदाय (21) की हुई हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक के पिता रासलाल सदाय उर्फ भंगी सदाय के आवेदन पर प्राथमिकी गुरुवार की देर शाम की गई। प्राथमिकी के अनुसार लड़की के पिता घुरन सदाय समेत दस लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि इनलोगों ने उनके लड़के को रजामंदी से शादी कर देने की बात कहकर बुधवार की शाम नेपाल से घर लाया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपितों को गिरफ्तार करने में समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। वैसे घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी राघव दयाल ने न्याय मिलने का भरोसा दिलाया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने कहा कि हत्याकांड में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में अभी भी सन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.