बांका, अप्रैल 2 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के मनसरपुर गांव में मंगलवार की शाम में एक युवक की संदेहास्पद मौत हो गई, उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। बुधवार को पुलिस एवं एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनसरपुर गांव के पंकज दास अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। घर में उनका बड़ा बेटा सुभाष कुमार (19) अपनी दादी यशोदा देवी के साथ रहता था। ग्रामीण बताते हैं कि मंगलवार को करीब तीन बजे वह गांव की दुकान में गया तथा वहां से मूढ़ी एवं दालमोट खरीद कर अपने घर आ गया। इसके कुछ ही देर बाद गांव में हल्ला मच गया कि सुभाष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की दादी ने बताया कि वह सुबह काम करने लौगांय चली जाती है तथा शाम होने के बाद घर वाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.