लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- रजागंज। गोला कोतवाली क्षेत्र के ढखवा निवासी एक युवक की हिमाचल प्रदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक वहां एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार को उसका शव कमरे में पड़ा मिला। ढखवा निवासी सुभाष कुमार मिश्रा (28) पुत्र प्रेम चन्द मिश्रा उर्फ बचुआ हिमाचल प्रदेश में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार को वह अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार सुभाष की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...