रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर। बीते 25 मार्च को सिडकुल पावर हाउस के पास मृत मिले पीलीभीत निवासी युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक आया है। सिडकुल पावर हाउस के पास झाड़ियों में मिले शव की शिनाख्त 27 वर्षीय आकाश तिवारी पुत्र सत्यदेव हाल निवासी वार्ड नंबर-4, जगतपुरा और मूल निवासी पीलीभीत के रूप में हुई थी। परिजनों ने बताया था कि वह हरिद्वार में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही रुद्रपुर के घर आया था। वह नौकरी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा था। परिजनों का कहना है कि आकाश के शरीर पर चोट के निशान थे और वह किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता था। वहीं सिडकुल चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.