युवक की हादसे में मौत, साले ने दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- मानिकपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर अब्दुलवाहिदगंज गांव निवासी जगदीश ने मानिकपुर पुलिस को तहरीर दी। उसका 45 वर्षीय बहनोई नन्हेंलाल गौतम रविवार दोपहर बाद रेवली मोड़ बाजार से बाइक से अपने घर रुप का पुरवा रानीमऊ जा रहे थे। राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र ऐंठू गांव के सामने लाला बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्ताप बेकाबू डंपर ने उसके बहनोई को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित जगदीश की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- डंपर की टक्कर से युवक की मौत पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.