औरंगाबाद, फरवरी 10 -- गोह प्रखंड के देवकुंड बाजार में मंगलवार को स्थानीय युवक संजय पंडित की हत्या के बाद शोक की लहर के बीच व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। सोमवार को अपराधियों ने संजय पंडित की अरवल जिले के तेलपा थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना से आहत व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने शोक स्वरूप बाजार बंद कर मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त की। पूर्व मुखिया रामकृपाल विश्वकर्मा, राघवेंद्र प्रसाद, श्रीकांत चंद्रवंशी, उमाशंकर यादव, राकेश रंजन और सोनू कुमार ने बताया कि संजय पंडित मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे। उनके कुशल व्यवहार के कारण ही उनकी मौत से समाज के सभी वर्ग मर्माहत हैं। वक्ताओं ने कहा कि उनकी असमय मृत्यु से परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और भय व असुरक्षा क...