हापुड़, अप्रैल 19 -- गांव कल्याणपुर के जंगल में आम के बाग में मिले गांव अब्दुलापुर निवासी जसवीर सिंह के शव के निकट पड़े शराब के खाली गिलास और पव्वे से बयां कर रहे है कि हत्याकांड से पहले मृतक और हत्यारोपी ने शराब पी है। ये भी साफ है कि शराब का सेवन करने वाले दो लोग थे, क्योंकि वहां पर बस दो गिलास ही पड़े थे। आखिर अब पुलिस इस घटना का राज खोलने में लगी है देखना है कि हत्याकांड को एक आरोपी ने अंजाम दिया यहा फिर कई थे। शनिवार की सुबह को जसवीर सिंह आखिरी बार घर से काम करने के लिए गया था। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से युवक की हत्या, आम के बाग में मिला शव लेकिन परिवार के लोगों को नहीं पता था कि अब जसवीर कभी लौट कर घर नहीं आएगा। दो दिन पूर्व गांव निवासी युवक से हुई कहासुनी को भी परिवार के लोगों ने हल्के में ले लिया। नतीजा जसवीर सिंह की हत्या हो ग...