प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज/नैनी, हिटी। समाधि के पास पेशाब करने के विवाद में गुरुवार रात नैनी के मड़ौका राजेश कुमार निषाद की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस के एक सिपाही सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने छह हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार आरोपियों की तलाश के लिए एसओजी सहित कुल चार टीमें दबिश दे रही हैं। मड़ौका निवासी शेखर निषाद की तहरीर के मुताबिक उसका बड़ा भाई 42 वर्षीय राजेश कुमार निषाद गुरुवार रात गांव के ही पुलिस में सिपाही सुनील कनौजिया के परिवार की शादी में घर के पास ही स्थित गेस्ट हाउस गया था। रात लगभग 10 बजे घर के पास पेशाब करने को लेकर सुनील कनौजिया से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि सुनील ने अपने पिता फूलचंद कनौजिया, अंकित कनौजिया, चंदन कनौजिया, बब्लू कनौजिया, जितेंद...