आजमगढ़, मई 2 -- आजमगढ़। बरदह थाने के सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने युवक की हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को शनिवार की सुबह केदलीपुर गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में हरबंश यादव पुत्र मोहित यादव एवं रामकिशुन यादव पुत्र मोहित यादव ग्राम मैनपुर थाना बरदह के निवासी हैं। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों ने 18 अप्रैल को बरदह निवासी अनिल पांडेय पुत्र स्व. सुभाष पांडेय को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- बराती की हत्या में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में हुई थी बुद्धदेव मुंडा की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.