अलीगढ़, दिसम्बर 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद में संपत्ति के बंटवारे में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो चाचा व एक चचेरा भाई शामिल हैं। आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग की थी। उधर, गोली लगने से घायल युवक के पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई बरौला जाफराबाद स्थित मोहल्ला जाहरवीर नगर निवासी प्रमेश सिंह का अपने भाईयों से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उनके चाचा दिनेश, रविंद्र व उसके बेटे कृष्णा ने प्रमेश व उनके बेटे सोनू पर गोलियां बरसा दीं। इसमें सोनू की मौत हो गई। इसके विरोध में परिवार की महिलाओं ने बरौला पुल के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। संपत्ति में हिस्सा मिलने के आश्वासन पर जाम खोला गया था। शुक्रवार ...