प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 25 -- अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। देहात कोतवाली क्षेत्र के रेंडवीर गांव में सात दिसंबर को आपसी विवाद में धारदार हथियार के हमले से 40 वर्षीय रामखेलावन की हत्या में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामखेलावन की बीते सोमवार को प्रयागराज में मौत हो गई थी। पुलिस ने एक आरोपी आकाश पटेल को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मौत के बाद प्रकाश में आए एक अन्य आरोपी अजय गिरफ्तार किया गया था। एसआई रोहित सिंह ने बुधवार शाम एक अन्य आरोपी मानधाता के भग्गू पीपरताली निवासी जयसिंह पटेल को इलाके के पंड़वासी गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.