बहराइच, सितम्बर 27 -- बहराइच, संवाददाता। रूपईडीहा थाने की पुलिस ने आठ दिन पूर्व हुए तसौव्वर हत्याकांड में तीन फरार नामजदों को धर दबोचा है। गहन पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। रुपईडीहा थाने के रंजीतबोझा गांव में 20 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में तसौव्वर का शव मिला था। इस मामले में मृतक की पत्नी नगमा की तहरीर पर तीन को नामजद कर हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। रविवार को प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित तीनों आरोपी बबिया मेड़ना के पास मौजूद हैं और बिहार की ओर जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को करीब 12:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत बोझा निवासी मोहम्मद नसीम , अरमान अहमद, साबिर अली के रूप...