नवादा, जनवरी 24 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा की पुलिस ने कौआकोल के जोगाचक गांव के युवक अजीत कुमार की हत्या मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपितों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हथियार व कारतूस बरामद किये गये हैं। घटना गुरुवार की देर रात की है। हत्या मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने डकैती की योजना बनाने की सूचना पर छापेमारी कर आरोपितों को कौआकोल के दरावां मोड़ पहाड़तली के समीप से दबोच लिया। इनके पास से 02 देसी कट्टा, 13 जिन्दा कारतूस, 01 स्कॉर्पियो, 01 बुलेट व 03 मोबाइल बरामद की गयी है। मामला जोगाचक गांव के अजीत कुमार की हत्या से जुड़ा है। मृतक 25 वर्षीय अजीत कुमार जोगाचक गांव के बिनोद यादव का बेटा था। इन्हें किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपितों में कौआकोल थाना क्षेत्र के भुआलटांड़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.