युवक की हत्या में आरोपित महिला गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाने के शहबाजपुर निवासी अभिनव कुमार उर्फ गौतम की पांच साल पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित चकगाजी मोहल्ला निवासी रानी देवी को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में अब तक नौ आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि शहबाजपुर स्थित आर्मी कॉलोनी में एक नवनिर्मित मकान में अभिनव की हत्या की गई थी। इसमें उसके पिता प्रकाश कुमार के बयान पर सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था। इसमें मनोज पासवान की पत्नी रानी को भी आरोपित बनाया गया था। वह फरार चल रही थी। शुक्रवार देर रात उसकी गिरफ्तारी हुई। पूछताछ के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.