मिर्जापुर, फरवरी 5 -- मिर्जापुर। युवक की तलवार से गला काटकर हत्या में शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नामजद आरोपी और एक अध्यापक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जख्मी हत्यारोपी का वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। मृत युवक के भाई ने आरोपी अध्यापक पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। उधर घटना के दूसरे दिन पक्का पोखरा मोहल्ले में पुलिस फोर्स तैनात रही। युवक की मौत से परिजनों व उसके बच्चों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने गुरुवार पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों का सौंप दिया है। मृत पंचदेव के बड़े भाई रामराज ने बताया कि शहर के पक्का पोखरा मोहल्ले में मकान है। छोटा भाई 35 वर्षीय पंचदेव चौहान बसनहीं बाजार कसरहट्टी में बर्तन बनाने का काम करता था। पंचदेव बुधवार की रात घर के पास ही शराब पी रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.