मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नरमा निवासी शत्रुघ्न मंडल की हत्या मामले में रामपुरहरि पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज की है। शत्रुघ्न मंडल की पत्नी अनीता देवी ने पांच लोगों को नामजद किया है। थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सभी आरोपित घर से फरार हैं। 27 मई को श्राद्ध के भोज खाने के दौरान हुई मारपीट में जख्मी शत्रुघ्न मंडल की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई थी। इधर, मीनापुर पुलिस ने गोसाईबनुआ निवासी शराब तस्कर राजेश झा को गिरफ्तार कर लिया। उस पर मीनापुर थाना में पहले से एफआईआर दर्ज है। वहीं पुलिस ने मारपीट के आरोप में मीनापुर निवासी कन्हाई सिंह, मणिभूषण सिंह और छोटू कुमार उर्फ अविनाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- मारपीट में बचाव करने गए घायल युवक ने दम तोड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...