युवक की हत्या मामले में चार नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
देवघर, जून 15 -- देवघर। नगर थाना के देवघर रेलवे स्टेशन के समीप मिले एक युवक के शव के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बिहार के बांका जिले के जगतपुर निवासी गजाधर पासवान के आवेदन पर नगर थाना पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान राजदीप कुमार पासवान उर्फ राजा पासवान के रूप में हुई थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मामले का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गजाधर पासवान ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र राजदीप कुमार पासवान की हत्या कर शव को जटाई मोड़ के समीप देवघर स्टेशन रोड के पास फेंक दिया गया। मामले में दिलीप यादव, नीरज यादव, भोला यादव और मिथलेश यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। आवेदन में कहा गया है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.