राजकोट, मार्च 18 -- राजकोट में 32 साल के युवक भव्येश वनवी की हत्या के बाद सोमवार रात शहर में बवाल हो गया। भव्येश की मौत की खबर फैलते ही दलित समुदाय के लोग बड़ी संख्या में सिविल अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, भव्येश वनवी को रविवार रात रायाधार इलाके के ड्रीम सिटी के पास से एक कार में अगवा किया गया था। बाद में भव्येश को शीतल पार्क के पास गंभीर हालत में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और शव लेने से इनकार करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल चौक को जाम कर दिया, नारेबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.