दरभंगा, मई 14 -- दरभंगा,संवाद सूत्र। चैन स्नेचर की गोली से घायल हुए चाय दुकानदार श्रवण कुमार के मौत की सूचना पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। विवि थाना क्षेत्र के रामबाग गेट पर सुबह लगभग 8.15 बजे अन्य व्यक्ति का चेन छिन रहे अपराधी को श्रवण ने पकड़ना चाहा था। इसी दौरान वह बदमाशो की गोली का शिकार हो गया। श्रवण की मौत की सूचना पर आसपास के मोहल्ले के दर्जनों लोग एवं स्थानीय समाज सेवी वहां पहुंचने लगे। सभी लोगों में घटना के प्रति काफी आक्रोश था। उन लोगों ने रामबाग गेट के पास बीच सड़क पर टायर जलाकर यातायात अवरुद्ध कर दिया। वे लोग अपराधियों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। वहां मौजूद लोग में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी थी। लोगो को कहना था कि दिनदहाड़े अपराधी गोली मारकर फरार हो गया है। अपराधियो में पुलि...