शामली, अप्रैल 17 -- शामली। गत 26 मार्च को शहर के मुजफ्फरनगर हाईवे पर तलवा माजरा के युवक की हत्या के विरोध में लगाए गए जाम के बाद 13 नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करने पर ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात की। उन्होने नौकरी पेशा युवकों की एफआईआर से नाम बाहर निकालने और मुकदमा खारिज कराने की मांग की है। गत 26 मार्च को क्षेत्र के गांव तलवा माजरा निवासी छात्र अभि की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में परिजनों ने गुरूवार को मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगा दिया था। गुस्साऐं परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। हाईवे पर घंटों जाम रहने से हाईवे पूरी तरह से बंद रहा था और मजबूरन पुलिस को वनवे चलाना पडा था। जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया था और हाईवे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.