गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- लोनी। अल्वी नगर कॉलोनी में गुरुवार शाम युवक हत्या के मामले में 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। परिजन की शिकायत पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे और डंप डाटा की मदद से हत्यारों की तलाश में जुटी है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की अल्वी नगर काॅलोनी स्थित लकड़ी के गोदाम में गुरुवार शाम करीब आठ बजे एसएलएफ कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय शिवम अपने ताऊ के पुत्र समेत चार साथियों के साथ दावत कर रहा था। इस दौरान बुलेट बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और एक युवक ने शिवम का नाम पुकारने के बाद गोली चला दी। शिवम के सीने में गोली लगने से मौत हो गई थी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मृतक के परिजन ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमलावर ने युवक पर दो गोली चलाई ...