पूर्णिया, नवम्बर 26 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य तल्लू बासुकी धमदाहा थानाक्षेत्र सिम्ब्राह टोला में पहुंचकर 28 सितंबर को हुई 23 वर्षीय राज कुमार टुड्डू हत्या के मामले में स्थल निरीक्षण करेंगे। वहीं अब तक की गई कार्रवाई का जायजा भी लेंगे। दरअसल आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने को लेकर इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आलाधिकारी के साथ-साथ आयोग को भी आवेदन दिया था। आयोग के सदस्य द्वारा स्थल निरीक्षक को लेकर जारी पत्र में बताया गया हैं कि इस दौरान धमदाहा थानाध्यक्ष के साथ-साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी उनके साथ सिम्ब्राह गांव जाएंगे जहां हत्या के मामले को लेकर ना सिर्फ पीड़ीत पक्ष से मिल कर बातचीत करेंगे। साथ ही अधिकारियों से हत्या के इस मामले में अब तक किए गए अनुसंधान एवं कर्रवाई से बिंदुवार जानक...