फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। नवीन नगर पुलिस चौकी की टीम ने रोशन नगर में युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को दबोचा है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में युवती की बहन सहित छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी की पहचान शिवम कॉलोनी ईस्माइलपुर निवासी अमन के रूप में हुई है। आरोपी को दुर्गा बिल्डर सेक्टर-91 से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की रोशन नगर में रहने वाले एक युवती से पहचान थी। उस युवती से मृतक मानस की भी पहचान हो गई थी। यह भी पढ़ें- युवक को अगवा कर बेरहमी से मारपीट एक अप्रैल को मानस रोशन नगर में युवती से मिलने आया था। इस बारे में सूचना मिलने पर अमन, अपने दोस्तों के साथ रोशन नगर में युवती के घर पर आया, जहां पर उसने अपने साथियों...