अमरोहा, मई 10 -- आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल में युवक की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मर्डर से संबंधित क्लू मिला है। जल्द ही खुलासे का दावा किया जा रहा है। गांव निवासी सियाराम जाटव की घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर चक्की है। यहां उसका 18 वर्षीय छोटा बेटा अवनेश साइकिल व बाइक मिस्त्री की दुकान भी चलाता था। सियाराम जाटव का कहना है कि अवनेश गुरुवार रात गांव में बारात चढ़त देखने गया था। इसके बाद वह आकर चक्की पर सो गया। रात में किसी वक्त अवनेश की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार तड़के सियाराम चक्की पर पहुंचे तो चारपाई पर अवनेश का शव पड़ा था। गले पर दबाने के निशान थे। अवनेश के बड़े भाई दिनेश ने बताया कि चार दिन पूर्व गांव निवासी होमगार्ड झंडू के परिवार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.