नोएडा, जनवरी 7 -- दादरी, संवाददाता। दादरी कोतवाली पुलिस ने कैमराला गांव में हुए हरकेश हत्याकांड में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार रात को दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। हत्याकांड में कुल चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। दरअसल, कैमराला गांव में रविवार की रात रास्ते में खड़ी कार हटाने को लेकर हुए विवाद में हरकेश और मोहित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया था। कार सवार युवकों ने एक राय होकर दोनों को बुरी तरह पीटा था। मारपीट में सिर में चोट लगने से हरकेश की मौत हो गई थी, जबकि मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हरकेश हत्याकांड में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बुधवार को सोनू निवासी दनकौर और हर्ष निवासी कैमराला को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.