अयोध्या, मार्च 2 -- गोसाईगंज, संवाददाता। बैनामे की जमीन पर कब्जा करने गए युवक की हत्या के मामले में 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी फरार चारों आरोपियों में से अभी तक एक भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है । हालांकि सम्भावित ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। परंतु अभी तक आरोपी पुलिस को चकमा देने में सफल है। आरोपियों पर दबाव बढ़ाने के लिए पुलिस उनके सगे सम्बन्धी और दोस्तों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ भी कर रही है। घटना के बाद आरोपियों को फरार कराने में सहयोग करने वालों पर भी पुलिस शिकंजा कस रही है। रविवार को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंकारीपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ भोकारू की भूमि विवाद में काजीपुर गाडर गांव के चंद्रप्रकाश वर्मा पुत्र ठाकुर दिन वर्मा तथा उनके पुत्र आयुष वर्मा, चंद्र गीत वर्मा उर्फ लकी व अमित वर्मा ने लाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.